बक्सर के बाद ग़ाज़ीपुर और बलिया में भी गंगा में उतराई लाशें, कोरोना का ख़ौफ़!

यूपी के पूर्वी ज़िलों में गंगा में बह रही लाशों से दहशत फैल गयी है। बक्सर के बाद ग़ाज़ीपुर और बलिया में भी दर्जनों लाशें बहती पायी गयी हैं। ये शव कोरोना मरीज़ों के हो सकते हैं, इस आशंका ने लोगों को भयभीत कर दिया है। प्रशासन मामले की जाँच कर रहा है।

दो दिन पहले बक्सर में गंगाघाट पर कई लाशें मिली थीं। बिहार में पड़ने वाले इस ज़िले के प्रशासनिक अफसरों ने तब कह दिया था कि ये लाशें यूपी से बहकर आयी हैं। इस बीच ग़ाज़ीपुर के गहमर इलाके के कई घाटों पर शव किनारे पड़े मिले हैं। करंडा क्षेत्र के बी कई घाटों पर भी मंज़र है। ग़ाज़ीपुर के ज़िलाधिकारी एम.पी. सिंह ने कहा है कि शव कहाँ से आये हैं, इसकी जाँच के लिए टीम गठित कर दी गयी है। गहमर, बक्सर के इस पार पड़ता है।

वहीं बलिया में भी गंगा नदी से 46 शवों को बाहर निकाला गया है। जानकारी के मुताबिक उजियार में 40 और भरौली में छह शव पुलिस ने गंगा से निकलवाया है। इसके बाद जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर उन्हें दफना दिया गया है।

आमतौर पर गंगा में मवेशियों के शव ही इस तरह बहते देखे जाते थे, जिसे पर्यावरण के लिए उचित नहीं माना जाता था। यह पहली बार है कि इतनी बड़ी तादाद में इंसानों के शव बहते नज़र आ रहे हैं। शवों की हालत ऐसी है कि उन्हें देखना भी जिगरे का काम है।

First Published on:
Exit mobile version