मायावती पर कांग्रेस का पलटवार- अमित शाह की दूरबीन से देखने पर कांग्रेस सरकारों का काम नहीं दिखेगा!

यूपी कांग्रेस ने बसपा अध्यक्ष मायावती द्वारा कांग्रेस पार्टी पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है। दरअसल, बसपा अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को भाजपा, सपा, कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया था की वह जानता को लुभाने व गुमराह करने के लिए चुनावी वादे कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं को 40 % टिकट व स्कूटी देने के वादे को लेकर भी सवाल किया था की यह काम इन्होंने उन राज्यों में क्यों नही किए जहाँ उनकी सरकारें हैं? जिसका जवाब देते हुए यूपी कांग्रेस ने मायावती पर हमला किया है।

यूपी कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बसपा प्रमुख के ट्वीट को टैग करते हुए कांग्रेस की ओर से जवाब में लिखा गया, कांग्रेस पार्टी अपने हर वादे के प्रति प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान समेत जिन राज्यों में कांग्रेस गठबंधन की भी सरकारें हैं वहां भी कांग्रेस अपने वादे पूरे कर रही है, लेकिन दिक्कत यह है कि ये सब मॉल एवेन्यू में बैठकर अमित शाह जी की दूरबीन से देखने पर नहीं दिखेगा। पलटवार करते हुए आगे कांग्रेस ने यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री से सवाल किया, “वैसे महिलाओं के लिए कुछ अच्छा होने से आपको इतनी तकलीफ क्यों हो रही है? क्या आप नहीं चाहतीं कि कोई महिला आगे बढ़े?”

First Published on:
Exit mobile version