अब राजस्थान में तोड़ी गांधीजी की प्रतिमा

त्रिपुरा में लेनिन की प्रतिमा तोड़े जाने के बाद, मूर्ति भंजन का एक दौर सा चल निकला है। देश के अलग-अलग भागों में राष्ट्र के नायकों की प्रतिमाएं तोड़ी जा रही हैं। ताजा मामला गांधीजी की प्रतिमा को तोड़े जाने का सामने आया है। घटना राजस्थान के राजसमंद नाथद्वारा तहसील रोड की है जहाँ अज्ञात लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अज्ञात लोगों ने गांधीजी की प्रतिमा को तोड़कर उसका हिस्सा वहीँ पास में फेंक दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा के तोड़े गए हिस्से को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

First Published on:
Exit mobile version