बिहार: जहानाबाद में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़, लोग देखते रहे नहीं आया कोई बचाने

बिहार के जहानाबाद में एक नाबालिग़ बच्ची से  छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पांच-छह लड़के एक लड़की को घेरकर उससे छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं और उसके साथ बदसलूकी कर रहे हैं। लड़की के लाख चिल्लाने के बाद भी लड़के उसके कपड़े उतारने की कोशिश कर रहे हैं, मगर कोई उसकी मदद नहीं कर रहा है। लड़की मनचलों से उसे छोड़ देने की गुहार लगा रही है। वह लाचार बेबस होकर अपनी इज्जत लूटने से बचाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस वीडियो में दिखने वाले दो अन्य फरार बताए जा रहे हैं।

First Published on:
Exit mobile version