विशाखापत्तनम: केमिकल प्लांट में गैस लीक से 11 की मौत, हज़ारों बीमार-अपडेट

ट्विटर से साभार

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आज सुबह एक भयानक हादसा हुआ है। वहां स्थिति एलजी कंपनी के प्लांट से ज़हरीली गैस लीक होने के कारण अब तक 7 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और करीब 800 से अधिक लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। घटना गुरुवार सुबह करीब 3 से 3:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार आर-आर वेंकटपुरम गाँव में मौजूद एलजी पॉलीमर कंपनी के आस-पास रहने वाले लोगों की आँखों में जलन और साँस लेने में समस्या शुरू हो गयी। कुछ लोग प्लांट की तरफ़ घटना की जानकरी के लिए भागे लेकिन वो रस्ते में ही गिर गए। घटना का पता चलते ही एम्बुलेंस, दमकल और पुलिस मौके पर लोगों की मदद के लिए पहुंच गयी। उनके साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गयी है। जो वीडियो और फ़ोटो सामने आये हैं। वो बेहद डरावने हैं। गैस का प्रभाव इतना ज्यादा था कि लोग खड़े-खड़े गिर गए। गैस फैलाव आस-पास के क्षेत्रों तक होने से बहुत से लोग अपने घरों में ही बेहोश हो गए। कई बाइक सवार भी गिरे हुए देखे जा सकते हैं। इस घटना से लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। बहुत से लोग सड़कों पर बेहोश देखे जा सकते हैं। यहाँ तक की जानवर भी इस गैस की चपेट में आये हैं। गैस के रिसाव को तो बंद कर दिया गया है लेकिन गैस का फैलाव प्लांट से कई किलोमीटर दूर तक पहुंचने की भी जानकरी आई है। सुरक्षा के तहत पड़ोस के कई गांवों को ख़ाली करा दिया गया है।

संबंधित पुलिस अधिकारी द्वारा सूचना दी गयी है कि लॉकडाउन के चलते कई दिन से प्लांट बंद था। जिसकी वजह से इनकी देख-रेख के लिए भी कोई मौजूद नहीं था। कंपनी के 2 टैंकों से इन गैस का रिसाव होने की बात सामने आई है। घटना की जानकरी के बाद आंध्र प्रदेश के सी.एम. जगनमोहन रेड्डी किंग जॉर्ज अस्पताल जाएंगे। किंग जॉर्ज में ही हादसे में प्रभावित लोगों का इलाज किया जा रहा है। सी.एम. की तरफ़ से लोगों को बचाने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। आंध्र प्रदेश के डी.जी.पी. दामोदर गौतम सवांग ने इस गैस लीक की घटना में अब तक 8 लोगों के मारे जाने की पुष्टि भी कर दी है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना को लेकर ट्वीट के माध्यम से जानकरी दी है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी से बात की है और सभी तरह की मदद और सहायता दी जाएगी।

 

राहुल गांधी ने भी अपने ट्वीट के माध्यम से बताया कि मैं स्तब्ध हूँ, मैं क्षेत्र के सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूँ कि प्रभावित लोगों को सभी ज़रूरी सहायता प्रदान करें। मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए अस्पताल में भर्ती लोगों के जल्द स्वास्थ होने कामना करता हूँ।

विशाखापत्तनम गैस लीक दुर्घटना में अपडेट

विशाखापत्तनम में एलजी पॉलीमर्स में हुई गैस लीक की घटना में अब तक 11 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जिसमें 11 वर्ष की एक बच्ची भी शामिल है। साथ ही अब तक हजारों लोग इस गैस से बीमार हुए बताये जा रहे हैं। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने मृतकों को 1 करोड़ रुपए की मदद, जो लोग वेंटिलेटर पर हैं उन्हें 10 लाख रुपये की मदद और अस्पताल से इलाज कराके जा चुके लोगों को 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी।

 

5 हज़ार टन के दो टैंकों से इस स्टाइरीन गैस का रिसाव हुआ था। गैस को निष्प्रभावी करने के लिए गुजरात से विशेष रसायन विशाखापत्तनम भेजा जायेगा। गुजरात सरकार का कहना है कि स्टाइरीन गैस के उदासीन बनाने वाले रसायन का उत्पादन सिर्फ़ यहीं वापी में होता है। आंध्र प्रदेश के उद्योग मंत्री एमजी रेड्डी ने एलजी कंपनी को इस घटना में लापरवाही बरतने का आरोपी बताया है। साथ ही कंपनी को ये बताने को भी कहा ही कि सुरक्षा से संबंधित क्या प्रोटोकॉल फॉलो हो रहे थे और क्या नहीं ? कंपनी को आकर यह स्पष्ट करना होगा।

ग्रेटर विशाखापत्तनम ने अपने ट्विटर से प्रभावित क्षेत्र का मैप भी जारी किया है। साथ ही लोगों को गीले मास्क या गीले कपड़े से नाक और मुंह ढंकने को कहा है।



 

First Published on:
Exit mobile version