राहुल गांधी ने किया रघुराम राजन का इंटरव्यू, जानिए अहम बातें

इंडियन नेशनल कांग्रेस के YouTube चैनल से साभार

भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व गवर्नर और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री रघुराम राजन के साथ राहुल गांधी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देश में कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन समेत देश की अर्थव्यवस्था और सत्ता के केंद्रीयकरण को लेकर चर्चा की। जिसमें रघुराम राजन ने ख़ासतौर पर गरीबों की मदद करने को ज़रूरी बताया। उन्होंने कहा कि इसके लिए 65 हज़ार करोड़ रुपये ख़र्च होंगे। साथ ही रघुराम राजन ने बताया कि देश को ज़्यादा लंबे वक्त के लिए लॉकडाउन में नहीं रखा जा सकता। आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने की ज़रूरत है लेकिन ये क़दम सावधानी के साथ उठाने होंगे।

 

रघुराम राजन और राहुल गांधी के बीच हुई वार्ता के प्रमुख अंश

सत्ता के केंद्रीयकरण वाली बात पर रघुराम राजन ने सहमति दिखाते हुए बताया कि विकेंद्रीकरण और सहभागिता का निर्णय ही बेहतर होता है। ये राहुल गांधी का स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की श्रृंखला का पहला कार्यक्रम था। राहुल गांधी ने रघुराम राजन से सत्ता, अर्थव्यवस्था, कोरोना संक्रमण के दौरान परिस्थितियों के ऊपर चर्चा की। राहुल गांधी ने रघुराम राजन से नरेंद्र मोदी की नीतियों पर सवाल किये। जिसके जवाब रघुराम राजन ने दिए हैं।

 

First Published on:
Exit mobile version