भारत में कोरोना के ओमिक्रॉन केस 6 हजार के पार, बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2, 68, 833 नए मामले।

देश में कोरोना वायरस की रफ्तार बेलगाम होती जा रही है। पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के 2,68,833 नए मामले सामने आए हैं। इसी साथ 1,22,684 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 14,17,820 है। बता दें कि आज कल से 4,631 ज़्यादा मामले सामने आए हैं। देश में दैनिक सकारात्मकता दर अब 16.66% है।

24 घंटे में कोरोना से 402 लोगों की मौत..

भारत में हर दिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, कोरोना वायरस के कारण अब मौत के आंकड़ों में भी इजाफा हुआ है। पीछले 24 घंटे में कोरोना से 402 लोगों की मौत हुई है। भारत में अब कुल कोरोना मामलों की संख्या 3,68,50,962 है और मरने वालों की संख्या 4,85,750 को पार कर गई है। देशभर में 1,56,02,51,117 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

लापरवाही से बात जान पर..

दूसरी लहर के मुकाबले तीसरी लहर में मामले और तेज़ी से बढ़ रहें है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है। थोड़ी भी लापरवाही से बात जान पर बन सकती है। डॉक्टर्स और जानकर भी लगातार सुरक्षा बरतने को कहा रहे हैं।

First Published on:
Exit mobile version