MSP लूट कैलकुलेटर: चना किसानों के साथ सिर्फ़ 13 अप्रैल को 77 लाख की लूट!

जय किसान आंदोलन ने  MSP लूट कैलकुलेटर से चना किसानों का जायज़ा लिया। संगठन के मुताबिक सिर्फ 13 अप्रैल को चना किसानों के साथ 77 लाख रुपये की लूट हुई।

➡️ चने की फसल में किसानो के साथ कल के एक दिन यानी सिर्फ 13 अप्रैल के दिन 77 लाख से ज्यादा की लूट।

➡️ सबसे ज्यादा नुकसान गुजरात के किसानो को 30 लाख रुपये का हुआ।

➡️ सरकार ने MSP घोषित की रु5100 लेकिन देश के 5 बड़े राज्यों के किसानो की आधी से ज्यादा फसल एमएसपी से कम दाम पर बिकी।

➡️ छत्तीसगढ़ के किसान की स्थिति सबसे बुरी थी, प्रदेश के किसान की 100% फसल एमएसपी से नीचे बिकी और प्रदेश के किसान को एक दिन में 2 लाख से ज्यादा की लूट सहनी पड़ी।

सरकार ने चने का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी ₹5100 निर्धारित किया था । लेकिन देश की लगभग सभी मंडियों में किसान को अपनी फसल एमएसपी से नीचे बेचनी पड़ी। जिसके कारण एक दिन में यानी सिर्फ 13 अप्रैल के दिन किसान को ₹77 लाख का घाटा सहना पड़ा।

चने उत्पादन वाले मुख्य प्रदेशों में गुजरात के किसान की स्थिति सबसे बुरी थी क्योंकि उसकी 83 % फसल एमएसपी से नीचे बिकी । एक दिन में गुजरात के चने उत्पादक किसान की कुल 30 लाख की लूट हुई जबकि राजस्थान और मध्य प्रदेश के किसान की एक दिन में ₹5 लाख और ₹27 लाख की लूट हुई। (पूरी सूचना संलग्न तालिका में है)

#MSPLootCalculator
स्रोत: AGMARKNET

मीडिया सेल | जय किसान आंदोलन
99991 50812

First Published on:
Exit mobile version