लॉकडाउन 3: रेड, ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन में आपका घर होने से क्या फ़र्क़ पड़ेगा, पढ़िये..

कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को तीसरी बार बढ़ाने का फ़ैसला लिया है। अब ये लॉकडाउन 4 मई से 17 मई तक चलेगा। इसके लिए देश को तीन जोन में बांटा गया है । रेड जोन ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन। इस समय देश में 130 रेड जोन, 319 ग्रीन जोन, 284 ऑरेंज जोन हैं। साथ ही केंद्र सरकार हर हफ़्ते सभी जिलों की रिस्क प्रोफाइलिंग भी करेगी। जिससे रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की जानकरी दी जा सकेगी। बांटे गए ज़ोन से यह भी पता चलता है कि किस क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की क्या स्थिति है? अधिक संक्रमण वाले क्षेत्रों को रेड जोन में रखा गया है।

लॉकडाउन 3 में भी कुछ प्रतिबंध पहले की ही तरह हैं। ट्रेन, मेट्रो, हवाई यात्रा और एक राज्य से दूसरे राज्य के लिए बस की सेवाएँ अभी भी नहीं शुरू होंगी। होटल, बार, रेस्टोरेंट, सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति नहीं है। 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों, 10 साल से कम के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किसी गंभीर रोग वाले मरीजों को ज़रूरी काम या फ़िर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ही बाहर जाने की अनुमति है। स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक या धार्मिक स्थलों पर लोगों के इकठ्ठा होने पर रोक है।

14 दिन में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आता तो उस क्षेत्र को ऑरेंज जोन में रख दिया जायेग। साथ ही यदि अगले 21 दिन में कोई भी कोरोना संक्रमण का केस सामने नहीं आता तो उस क्षेत्र को ग्रीन जोन में रख दिया जायेगा। ग्रीन जोन में रखने शर्त पहले 28 दिनों की थी।

शुरू की गयी व प्रतिबंधित सेवाएं

Source: MHA.GOV.IN

रेड जोन

ऑरेंज जोन

ग्रीन जोन

सभी रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में सुबह 7 से शाम 7 बजे तक ग़ैर ज़रूरी कामों से घूमना प्रतिबंधित है।


 

First Published on:
Exit mobile version