दिल्ली: जेएनयू को मिली पहली महिला वीसी, प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी संभालेंगी यह पद

प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित को देश के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की नई कुलपति नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही जेएनयू को अपनी पहली महिला कुलपति मिल गई है। शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के वीसी के रूप में प्राेफेसर पंडित का कार्यकाल पांच साल की अवधि का होगा।  बता दें कि धुलिपुड़ी इससे पहले सावित्री बाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थीं।

जेएनयू में नई पहली महिला कुलपति की नियुक्ति के बाद जेएनयू के पूर्व कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार आज विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

First Published on:
Exit mobile version