आज से इंडिया गेट पर बुझ जाएगी अमर जवान ज्योति मशाल, राहुल गांधी ने जताया विरोध

ब्रिटिश काल में बने अमर जवान ज्योति की मशाल की लौ 21 जनवरी से बंद हो जाएगी। इंडिया गेट पर बनी इस मशाल को शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की लौ में मिला दिया जाएगा।

भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता एयर मार्शल बलभद्र राधा कृष्ण करेंगे। उनके द्वारा ही लौ को मिलाया जाएगा।

राहुल गांधी का ट्वीट..

इस फैसले की कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि, ‘बहुत दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा। कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते- कोई बात नहीं… हम अपने सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएंगे!’

मालूम हो कि इंडिया गेट स्मारक ब्रिटिश सरकार ने 1914-21 के बीच जान गंवाने वाले ब्रिटिश भारतीय सैनिकों की याद में बनाया था। बाद में अमर जवान ज्योति को 1970 में पाकिस्तान पर भारत की बड़ी जीत के बाद युद्ध स्मारक में शामिल किया गया था।

First Published on:
Exit mobile version